सिवनी/राकेश यादव/ खबर डिजिटल। जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मालू वेयरहाउस के पास हुआ, जिसमें बाइक पर सवार महिला और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बंडोल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने 27 को तहसीलों में जुटेंगे गौ भक्त – Khabar Digital
कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट – Khabar Digital
मोहन यादव कैबिनेट में बड़े फैसले, किसानों से छात्रों तक सबको फायदा


