P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM Kisan Samman Nidhi 14th Kist: MP के 82 लाख किसानों के...

CM Kisan Samman Nidhi 14th Kist: MP के 82 लाख किसानों के खाते में इस दिन आएंगे पैसे, चेक करें अपडेट

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जल्द ही एक बड़ी राहत की खबर सामने आने वाली है. राज्य में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाखों किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की तैयारी चल रही है. सरकार की इस पहल से करीब 82 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. दरअसल, इस स्कीम का मकसद किसानों की आमदनी को सहारा देना और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करना है. सरकार जहां सालाना 6000 रुपये देती है, जो 2,000-2,000 रुपए की तीन किस्तों में सीधे खातों में आती है. अगस्त 2025 में 13वीं किस्त आई थी. जिसके बाद अब 14वीं किस्त का सबकों बेसब्री से इंतजार है

कब तक आएंगे पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त भेजने की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में एक क्लिक के जरिए यह राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि इस पर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल रूप से नहीं कहा गया है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है. इससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को समय पर सहायता मिल जाती है.

आर्थिक तंगी का करना पड़ता है सामना

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है, जिन्हें अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. समय पर मिलने वाली यह मदद उन्हें बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में सहायक होती है. साथ ही, इससे उनके घरेलू खर्चों को संभालना भी थोड़ा आसान हो जाता है. सरकार का मानना है कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कृषि ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसी सोच के साथ इस योजना को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसमें शामिल किया जा रहा है. इसके अलावा, किसानों को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे अपना ई-केवाईसी और बैंक डिटेल्स अपडेट रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी के बिना उन्हें योजना का लाभ मिल सके. जिन किसानों की जानकारी अधूरी होती है, उन्हें भुगतान मिलने में दिक्कत आ सकती है.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट