P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशLadli Behna Yojana: अटक सकती है लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त,...

Ladli Behna Yojana: अटक सकती है लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त, 1500 पाने के लिए तुरंत पूरा करें ये काम

मध्य प्रदेश की चर्चित लाडली बहना योजना की अप्रैल महीने की किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. हर महीने की तरह इस बार भी पात्र हितग्राहियों को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं होने से इंतजार लंबा होता जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में इस योजना के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है. आमतौर पर यह राशि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इस बार कार्यक्रम कब और कहां होगा, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.

कब खाते में आएगी 35वीं किस्त

अगर पिछले कुछ महीनों के ट्रेंड पर नजर डालें तो शुरुआत में यह किस्त 5 से 7 तारीख के बीच जारी होती थी. बाद में इसे 5 से 10 तारीख के बीच और फिर 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाने लगा. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल की 35वीं किस्त भी 10 से 15 अप्रैल के बीच कभी भी खातों में आ सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

केवाईसी के बिना नहीं मिलेंगे पैसे

इस बीच सरकार ने योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया है. जिन महिलाओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. अगर केवाईसी अपडेट नहीं होगी तो किस्त के 1500 रुपए रुक सकते हैं. ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएं. वहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें. जानकारी खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी से वेरिफाई करें. फिर आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें. इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी. कुल मिलाकर, लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार कब आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित करती है और पैसा खातों में ट्रांसफर होता है.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट