मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अगस्त 2025 में पिछली किस्त मिलने के बाद से अब तक अगली राशि जारी नहीं हुई है, जिससे किसानों के बीच असमंजस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में आने वाली किस्त अब तक अटकी हुई है. किसानों को उम्मीद थी कि नए साल, होली या फिर बजट सत्र के दौरान यह पैसा मिल जाएगा, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी.
आ सकती है दो किस्तें
इस समय स्थिति यह है कि योजना की दो किस्तें लंबित बताई जा रही हैं. यानी कुल मिलाकर करीब 4000 रुपए किसानों को मिलने बाकी हैं. हालांकि अब चर्चा यह भी चल रही है कि वित्तीय और प्रशासनिक कारणों के चलते सरकार फिलहाल केवल 2000 रुपए की एक ही किस्त जारी कर सकती है.
कब तक आएंगे पैसे
सूत्रों के मुताबिक, सरकार स्तर पर किस्त जारी करने की तैयारी जारी है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में, यानी 14 या 15 अप्रैल के आसपास यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए अंतिम तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. किसानों में बढ़ती उत्सुकता के बीच अब सभी की नजर सरकार के फैसले पर टिकी हुई है. जैसे ही जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होंगी और अनुमति मिलेगी, पैसा सीधे डीबीटी के माध्यम से खातों में भेज दिया जाएगा. अगर किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानना चाहते हैं, तो वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद आधार नंबर या बैंक डिटेल दर्ज करके भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है. फिलहाल किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान दें.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


