P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP IPS Transfer List: IAS के बाद अब IPS अधिकारियों के होंगे...

MP IPS Transfer List: IAS के बाद अब IPS अधिकारियों के होंगे तबादले, सूची देख होंगे हैरान

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों की तबादला सूची गुरुवार देर रात जारी होने के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव की हलचल तेज हो गई है. प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि IPS अधिकारियों की नई ट्रांसफर लिस्ट लगभग तैयार हो चुकी है और इसे कभी भी आधिकारिक रूप से जारी किया जा सकता है.

IAS के बाद अब होगा IPS का ट्रांसफर

गृह विभाग द्वारा तैयार की जा रही इस प्रस्तावित सूची में प्रदेश के करीब 20 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सूची जारी करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और इसे जल्द सार्वजनिक किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, 2020 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों के लिए यह सूची खास साबित हो सकती है. इन्हें पहली बार जिलों में एसपी की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. इससे पहले 2019 बैच के कई अधिकारियों को जिला स्तर पर तैनाती मिल चुकी है. वहीं कोर्ट के आदेश के बाद प्रमोट होकर आईपीएस बने अधिकारियों को भी अहम जिलों की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं.

कहां-कहां होगा ट्रांसफर

इसके साथ ही डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग भी लगभग तय मानी जा रही है. इनमें खंडवा, भिंड, धार, रेलवे और अन्य इकाइयों में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें जल्द नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. इधर रीवा, भोपाल और इंदौर में तैनात कुछ अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा जोरों पर है. इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग स्तर पर अभी अंतिम विचार-विमर्श जारी है. जैसे ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसे जारी कर दिया जाएगा. फिलहाल पूरे पुलिस विभाग की नजर इस संभावित तबादला सूची पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट