P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeटेक्नोलॉजीSkoda Offer: इस महीने कार खरीदने पर 3.5 लाख तक की छूट,...

Skoda Offer: इस महीने कार खरीदने पर 3.5 लाख तक की छूट, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा

इस महीने स्कोडा अपनी कारों पर ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर दे रही है. कंपनी ने लोकली मैन्युफैक्चर की गई और इंपोर्टेड दोनों तरह की गाड़ियों पर छूट का ऐलान किया है. कुछ मॉडलों पर कुल मिलाकर 3.5 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.

स्कोडा कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट

सबसे किफायती मॉडल Skoda Kylaq पर कंपनी करीब 45,000 रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें लगभग 20,000 रुपये की कैश छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस शामिल है. वहीं अगर ग्राहक MY2026 या MY2025 के शुरुआती स्टॉक को खरीदने के लिए तैयार हैं, तो इस पर कुल बचत 75,000 रुपये तक पहुंच सकती है. इस स्थिति में कैश डिस्काउंट बढ़कर 50,000 रुपये तक हो सकता है.

इनपर भी मिला रहा अच्छा ऑफर

Skoda Slavia पर भी कंपनी अच्छा ऑफर दे रही है. इस सेडान पर करीब 75,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं. वहीं 2025 में बनी यूनिट्स पर ऑफर और ज्यादा बढ़ जाता है, जहां कुल मिलाकर 1.05 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है.

सबसे ज्यादा फायदा Skoda Kushaq पर देखने को मिल रहा है. इस एसयूवी पर 30,000 रुपये की कैश छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस मिलाकर कुल 1.05 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी के पास 2025 और 2024 में बनी कुछ पुरानी यूनिट्स भी स्टॉक में हैं, जिन पर करीब 3 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है.

प्रीमियम सेगमेंट की Skoda Kodiaq पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. इस मॉडल पर करीब 1.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं 2025 में असेंबल की गई यूनिट्स पर यह फायदा और बढ़कर 3.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें 2 लाख रुपये तक की कैश छूट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस शामिल है.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट