मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए कलेक्टर के रूप में प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी.
एक्शन में दिखे प्रियंक मिश्रा
कार्यभार संभालने के बाद प्रियंक मिश्रा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करना बेहद जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की समस्याओं का जल्द और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जाएगी ताकि काम में किसी तरह की ढिलाई न हो.उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा.
कई अधिकारियों के हुए थे ट्रांसफर
गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2026 को राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था, जिसमें 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे. इनमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे. इसी क्रम में प्रियंक मिश्रा को धार से भोपाल स्थानांतरित कर नया कलेक्टर बनाया गया है. उन्होंने कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. उनके अनुभव और सख्त प्रशासनिक छवि को देखते हुए उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


