P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP BJP Workers Free Treatment: अब कार्यकर्ताओं को मिलेगा फ्री इलाज, नोट...

MP BJP Workers Free Treatment: अब कार्यकर्ताओं को मिलेगा फ्री इलाज, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक खास पहल की शुरुआत की गई. यहां मेडिकल सेल के ‘सेवा प्रकल्प कार्यालय’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे. सभी नेताओं ने मिलकर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया, जिसका मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

भाजपा कार्यकर्ता का फ्री में इलाज

इस नई पहल के तहत अब भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर बीमारियों के इलाज या डॉक्टर से सलाह लेने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पार्टी कार्यालय में ही एक हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो मोबाइल नंबर 9203597200 और 9203697200 जारी किए, जिन पर कॉल करके कार्यकर्ता आसानी से चिकित्सा सहायता ले सकते हैं. खास बात यह है कि इन नंबरों का लाभ सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी उठा सकते हैं. घर बैठे अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा.

जानें योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ‘स्वस्थ कार्यकर्ता, सशक्त संगठन’ की सोच को मजबूत करना है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. साथ ही यह कार्यकर्ताओं के लिए एक तरह का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच साबित होगी. पार्टी कार्यालय में एक विशेष कक्ष तैयार किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और जरूरतमंदों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.

समय पर मिलेगा खून

इस सेवा प्रकल्प के जरिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ सामान्य स्वास्थ्य सलाह ही नहीं, बल्कि आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी तुरंत मिलेगा. कई बार योजना का लाभ लेने में लोगों को दिक्कतें आती हैं, जिन्हें इस केंद्र के माध्यम से मौके पर ही दूर किया जाएगा. खास तौर पर कैंसर, दिल की बीमारी और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सही इलाज मिल सके. इसके अलावा, अगर किसी कार्यकर्ता को अचानक खून की जरूरत पड़ती है, तो यह केंद्र उसकी व्यवस्था भी करेगा. सेवा प्रकल्प के तहत एक रक्तदान टीम बनाई गई है, जो जरूरत के समय संबंधित ब्लड ग्रुप का खून उपलब्ध कराने में मदद करेगी. इससे आपात स्थिति में भी कार्यकर्ताओं को राहत मिल सकेगी.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और महत्वपूर्ण सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को गांव-गांव जाकर आंखों की जांच के शिविर लगाने चाहिए. इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार जल्द ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट