मध्य प्रदेश में इन दिनों एलपीजी की सप्लाई को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है. खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी ने होटल, रेस्त्रां, ढाबा संचालकों और कैटरिंग कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है. तेल कंपनियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि गैस की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है. वेंडर्स को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है.
गैस सिलेंडर की किल्लत
स्थिति यह बन गई है कि कई होटल और ढाबा संचालक अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ जगहों पर डीजल भट्टी और इंडक्शन जैसे विकल्पों का सहारा लिया जा रहा है. इस बीच शादी का सीजन भी शुरू हो चुका है, जिससे गैस की मांग और बढ़ गई है. कैटरिंग से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है क्योंकि उन्हें बड़े कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं.एलपीजी वितरकों का कहना है कि अगर तेल कंपनियां पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराएं तो यह समस्या काफी हद तक हल हो सकती है. वहीं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों और कमजोर वर्ग को राहत देने के लिए 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है. 7 अप्रैल से इन सिलेंडरों का दैनिक आवंटन दोगुना कर दिया गया है. अब उपभोक्ता पहचान पत्र और सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर यह सिलेंडर ले सकते हैं. 23 मार्च से 9 अप्रैल के बीच देशभर में 8.9 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर वितरित किए गए, जिसमें 7 अप्रैल को रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई.
शादियों में होगी परेशानी
15 अप्रैल से शादी का सीजन शुरू हो गया है और सिर्फ इसी दिन प्रदेश में करीब 30 हजार शादियां होने का अनुमान है. राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में करीब 500 शादियां होंगी. एक शादी में औसतन 10 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है, ऐसे में सिर्फ एक दिन में हजारों सिलेंडरों की मांग है. पूरे प्रदेश में लगभग 2.60 लाख सिलेंडरों की जरूरत बताई जा रही है, जबकि उपलब्धता करीब 40 प्रतिशत ही है.
कितने रुपये में मिल रहा है सिलेंडर
अगर कीमत की बात करें तो 5 किलो का छोटा सिलेंडर करीब 585 रुपए में मिल रहा है. 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 918 रुपए का है. 11 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2081 रुपए और 47.5 किलो का बड़ा सिलेंडर करीब 5199.50 रुपए में मिल रहा है. गैस संकट के बीच बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


