बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी अगले मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11.31 करोड़ रुपये के करीब है, जिसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं.
कितने करोड़ के मालिक हैं सम्राट चौधरी
हलफनामे के मुताबिक, तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी के परिवार के पास करीब 1,71,550 रुपये नकद मौजूद हैं. दस्तावेजों के अनुसार, सम्राट चौधरी की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 9.29 करोड़ रुपये की है, जबकि उनकी पत्नी ममता कुमारी के नाम पर करीब 2.01 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है. इस तरह दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर 11,31,04,428 रुपये होती है. बैंक खातों में दोनों के पास मिलाकर करीब 27 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा दंपति के पास लगभग 20-20 लाख रुपये का सोना भी है. चांदी की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है. वहीं शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में करीब 32 लाख रुपये का निवेश भी किया गया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार, 14 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.बताया जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और यह मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक हो सकती है. कुछ दिन पहले, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, जिसे व्यापक रूप से राज्य सरकार में नेतृत्व के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करने वाले घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


