CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल सफलता का कुल प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों की जांच पूरी कर नतीजों का एलान समय से पहले कर दिया है, जिससे छात्रों में खुशी की लहर है।
छात्राओं का दबदबा बरकरार
बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बोर्ड ने इस साल भी आधिकारिक टॉपर सूची जारी नहीं की है। हालांकि, विषयवार अधिक अंक पाने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
यहां देखे अपना परिणाम
UMANG App: यहाँ रिजल्ट लिंक सबसे पहले लाइव किया गया है।
DigiLocker: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर भी परिणाम देखा जा सकता है।
कम अंक मिलने पर घबराएं नहीं
सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर दी है जो उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाए हैं या किसी विषय में असफल रहे हैं। छात्रों का साल बचाने के लिए बोर्ड 15 मई 2026 से ‘फेज-2’ आयोजित करेगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है, जिससे छात्र अपने स्कोर को बेहतर बना सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: ‘Class 10 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर मार्कशीट दिखते ही इसे सेव या प्रिंट कर लें।


