डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Ambedkar Jayanti Celebration Dindori डिंडोरी, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को डिंडोरी जिले में पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम विकासखंड अमरपुर के सिंधौली स्थित पी.एम. श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर संकट, जा सकती है विधायकी!
इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन दर्शन को जीवंत कर दिया। छात्राओं ने सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुति देते हुए अनुच्छेद 21(अ) यानी शिक्षा के अधिकार और अनुच्छेद 17 के माध्यम से अस्पृश्यता के अंत को रेखांकित कर समाज में समानता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने बाबा साहब के संघर्ष और उनके द्वारा निर्मित संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला:
शाहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने बाबा साहब को युगपुरुष बताते हुए कहा कि आज हम सभी जो संवैधानिक अधिकारों का उपभोग कर रहे हैं, वह बाबा साहब की ही देन है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदान किए गए समानता और सम्मान के अवसर ही हमारी उन्नति का आधार हैं।
MP में महाबदलाव, अनुराग जैन की विदाई, बनेंगे नीति आयोग के CEO?
डिंडोरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने डॉ. अंबेडकर के अद्भुत ज्ञान और संघर्षपूर्ण जीवन को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे नशामुक्त रहें और शिक्षा, अनुशासन व कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।
जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजजा श्री पंकज तेकाम ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलकर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
शिक्षा ही है सबसे बड़ा हथियार: कलेक्टर भदौरिया
जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शिक्षा और सामाजिक समानता के संघर्ष का पर्याय है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, “शिक्षा ही वह एकमात्र हथियार है, जिससे विपरीत परिस्थितियों को बदला जा सकता है।” उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मविश्वास विकसित करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा भी दिलाया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर संकट, जा सकती है विधायकी!
14 अप्रैल का दिन जिले भर में विशेष रहा। सिंधौली के मुख्य कार्यक्रम के अलावा, जिले के प्रत्येक विद्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, ताकि बाबा साहब के सपनों के ‘समरस और सभ्य समाज’ की नींव रखी जा सकें।


