कांकेर के कलेक्टर ने जनगणना कार्य को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है. इस आदेश के तहत जनगणना 2027 से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है.जारी निर्देश के मुताबिक 15 अप्रैल से 10 जून तक जिले में कार्यरत मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक, पर्यवेक्षक और जनगणना से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी अवकाश नहीं ले सकेंगे. केवल बेहद जरूरी या विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी. साथ ही इस अवधि में बिना पूर्व अनुमति के किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत भी नहीं होगी.
अधिकारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी
यदि किसी को जरूरी कारणों से अवकाश लेना होगा, तो मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारियों के लिए कलेक्टर और प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी, जबकि अन्य कर्मचारियों की छुट्टी संबंधित अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा स्वीकृत की जाएगी. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान नागरिकों से जुटाई जाने वाली सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी. यह जानकारी सूचना के अधिकार के दायरे में भी नहीं आएगी. इसके अलावा लोगों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी जाएगी.
जनगणना के पहले चरण में 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई
जनगणना के पहले चरण में 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी, जिसमें मकान, उपलब्ध सुविधाएं, संसाधन और परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल होगी. इसी कारण पूरे जनगणना कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए 10 जून तक अवकाश पर प्रतिबंध लागू किया गया है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


