P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Special Train: ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, जानें...

MP Special Train: ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. हर साल इस समय कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है. इसी परेशानी को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकें.

धार्मिक स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेंनें

इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा. गर्मी की छुट्टियों में इन जगहों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों पर दबाव भी बढ़ता है. नई ट्रेनों के संचालन से इस भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इन ट्रेनों की जानकारी भी दी जा रही है.

कहां से चलेगी ट्रेन

ट्रेनों के संचालन की बात करें तो ग्वालियर-दिल्ली के बीच ट्रेन 02199 हर गुरुवार और 02200 दिल्ली से ग्वालियर के लिए हर रविवार चलेगी, जो 11 जुलाई तक संचालित रहेगी. वहीं बेंगलुरु-ऋषिकेश के बीच 06597 शुक्रवार और 06598 रविवार को 1 मई तक चलाई जाएगी. प्रयागराज-नई दिल्ली रूट पर 04123 और 04124 ट्रेनें सोमवार और गुरुवार को 28 जून तक चलेंगी. इसके अलावा दुर्ग-हरिद्वार के बीच 08743 सोमवार और 08744 गुरुवार को 19 अप्रैल से 28 जून तक संचालित होंगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए आगे चलकर ऐसी स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है. झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इन ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

टिकट बुक करने के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC Rail Connect App का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पहले अकाउंट बनाकर लॉगिन करना होगा, फिर यात्रा से जुड़ी जानकारी भरकर उपलब्ध ट्रेनों में से अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास चुननी होगी. इसके बाद यात्रियों की डिटेल भरकर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. पेमेंट पूरा होने पर ई-टिकट SMS और ईमेल के जरिए मिल जाएगा.इसी बीच रेलवे ग्वालियर से वीरपुर और रूठीयाई तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है. इसके लिए जरूरी शुरुआती काम पूरे कर लिए गए हैं और रैक की व्यवस्था भी हो चुकी है. अब प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही इस रूट पर ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे ग्वालियर से गुना की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट