Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशPetrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल 25-28 रुपये महंगा हाे जाएगा? जानें वायरल खबर...

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल 25-28 रुपये महंगा हाे जाएगा? जानें वायरल खबर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलती रहती है, जिसपर आमजन विश्वास कर लेते हैं. इन दिनों खबरें थी कि पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होने वाली है. हालांकि सरकार ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. सरकार के मुताबिक, मौजूदा हालात में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 10 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं.

नहीं बढ़ेंगे दाम

पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद ईंधन के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

पश्चिम एशिया में चल रहे हालात पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि कच्चे तेल और एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसके बावजूद सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए कीमतों को स्थिर बनाए रखने की कोशिश की है.

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बयान जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी खबरें भ्रामक हैं और लोगों में भ्रम फैलाने वाली हैं.

दरअसल, यह स्थिति उस रिपोर्ट के बाद बनी जिसमें कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अनुमान जताया था कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. रिपोर्ट में कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल मानते हुए 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की बात कही गई थी.

हालांकि, सरकार ने इन अटकलों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि भारत उन देशों में शामिल है जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां लगातार ऐसे कदम उठा रही हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों की बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर न पड़े.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट