Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBhopal Nagar Nigam Transfer: भोपाल नगर निगम में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों...

Bhopal Nagar Nigam Transfer: भोपाल नगर निगम में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

राजधानी भोपाल में नगर निगम ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. खास तौर पर स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 15 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं.

15 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

अतिक्रमण दस्ते में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है. महेश गौहर को उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार दिया गया है, जबकि बलवीर मलिक को नरेला क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नासिर खान को मुख्यालय के साथ-साथ शाम के समय चलने वाली अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और कोर्ट से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. शैलेंद्र सिंह भदौरिया को गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र का प्रभार मिला है. वहीं सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र भेजा गया है. रविंद्र यादव को मध्य विधानसभा में प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी बनाया गया है और शुभम गौर को सहायक अतिक्रमण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के जोन बदले गए

इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के जोन बदल दिए गए हैं. प्रीतेश गर्ग अब जोन-1 संभालेंगे, जबकि अरविंद चौधरी को जोन-8 में भेजा गया है. जितेंद्र शर्मा को जोन-9 और वासुदेव उदेनिया को जोन-10 की जिम्मेदारी मिली है. अमन पाल को जोन-11 का प्रभार दिया गया है. इसके अलावा रमाकांत यादव को जोन-19 से बदलकर जोन-18 भेजा गया है, जबकि मधुसूदन तिवारी को जोन-18 से जोन-19 में पदस्थ किया गया है. विशाल माहेश्वरी को जोन-21 की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल को स्वच्छता और अतिक्रमण नियंत्रण कार्यों को और बेहतर बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट