Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Job Alert: नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के हजारों पदों पर भर्ती,...

MP Job Alert: नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के हजारों पदों पर भर्ती, सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी होगी दूर

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के कुल 2317 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इस संबंध में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती का प्रस्ताव बिना देरी के कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

इन पदों पर निकली वैकेंसी

बैठक में मेडिकल शिक्षा से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई. शुक्ल ने बुधनी, दमोह और छतरपुर के मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरने के लिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए. दरअसल, इन मेडिकल कॉलेजों को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की योजना है और इसके लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने नेशनल मेडिकल कमीशन को प्रस्ताव भी भेज दिया है. ऐसे में समय पर स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी माना जा रहा है.

मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग शुरू करने को लेकर भी निर्देश

इसके अलावा ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग शुरू करने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कॉलेजों से पास होने वाली छात्राओं को नियुक्ति के समय सभी जिलों का विकल्प दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार स्थान चुनने का अवसर मिल सके. साथ ही अस्पताल सहायकों के 1200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का उद्देश्य है कि पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो और अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट