P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसड़क हादसे में घायल की मदद करें और पाएं 25 हजार का...

सड़क हादसे में घायल की मदद करें और पाएं 25 हजार का इनाम, उज्जैन पुलिस की नई पहल

मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक महत्वपूर्ण पहल की खबर सामने आई है, जहां लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने एक खास अभियान शुरू किया है. इस अभियान का नाम ‘जीवन रक्षक’ रखा गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को समय पर मदद पहुंचाना है. इस पहल के तहत आम लोगों को भी जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना डर के घायल व्यक्तियों की सहायता कर सकें.

जीवन रक्षक अभियान से बचाई जाएगी जान

दरअसल, पुलिस ने जिले में उन जगहों की पहचान की है जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे करीब 20 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष फोकस किया जा रहा है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके लिए डॉक्टरों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो लोगों को व्यावहारिक तरीके से समझा रही हैं कि हादसे के बाद किस तरह तुरंत मदद की जा सकती है और कैसे किसी की जान बचाई जा सकती है.

स्थानीय लोगों को दिया जा रहा है फर्स्ट एड किट

सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को फर्स्ट एड किट भी दी जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत इस्तेमाल कर सकें. इस पहल का एक अहम पहलू यह भी है कि मदद करने वाले लोगों को किसी तरह की कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पुलिस ने साफ कहा है कि जो भी व्यक्ति घायल की मदद करेगा, उससे बेवजह पूछताछ नहीं की जाएगी और उसे किसी केस में उलझाया नहीं जाएगा. इससे लोगों का डर कम होगा और वे आगे बढ़कर मदद करने के लिए प्रेरित होंगे.

प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी

इसके अलावा, इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री राहगीर योजना के तहत, यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर रूप से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करता है और उसकी जान बच जाती है, तो उसे 25 हजार रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा. इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि लोग सड़क हादसों के वक्त मूक दर्शक बनने की बजाय सक्रिय रूप से मदद करेंगे और कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट