केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यात्रियों को एक बड़ी सुविधा दी है. नई दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए ग्वालियर, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत की गई. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहल ग्वालियर के विकास को नई दिशा देगी और शहर को देश के प्रमुख शहरों से और मजबूत तरीके से जोड़ेगी.
ग्वालियर के विकास को नई दिशा
आज अकासा एयर की पहली उड़ान ग्वालियर से रवाना हुई. इस नई सेवा के साथ ग्वालियर अब सिर्फ ऐतिहासिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक और तकनीकी रूप से भी आगे बढ़ेगा. सिंधिया ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी होती है. उनके अनुसार, ग्वालियर अब देश के बड़े शहरों से सीधे जुड़कर विकास की नई संभावनाओं को हासिल करेगा.
ग्वालियर देश के दिल की तरह
उन्होंने ग्वालियर की तुलना देश के दिल से करते हुए कहा कि जैसे दिल्ली राजनीतिक राजधानी है और मुंबई आर्थिक राजधानी है, वैसे ही ग्वालियर देश के दिल की तरह है. अब यह दिल पूरे देश के साथ और तेजी से धड़कने वाला है. इस नई उड़ान सेवा से शहर की पहचान और भी मजबूत होगी.
यहां से शुरू हुई हवाई यात्रा
राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाई अड्डे से शुरू हुई इस सेवा के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. अब ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में छह दिन उड़ान उपलब्ध रहेगी. यह फ्लाइट ग्वालियर, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच नियमित रूप से संचालित होगी. पहले Air India की उड़ान सप्ताह में केवल तीन दिन ही इस रूट पर उपलब्ध थी, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी.
बेंगलुरु के लिए ज्यादा फ्लाइट्स
काफी समय से लोग बेंगलुरु के लिए ज्यादा फ्लाइट्स की मांग कर रहे थे. इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई सेवा शुरू की गई है. अकासा एयर ने 4 मई से इस रूट पर सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान चलाने का फैसला लिया है.
फ्लाइट के समय में बदलाव
इसके अलावा फ्लाइट के समय में भी अहम बदलाव किया गया है. पहले बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट दोपहर में पहुंचती थी, लेकिन अब यह सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी. इस बदलाव से खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो काम के सिलसिले में आते हैं, क्योंकि अब उनके पास पूरे दिन का समय रहेगा.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
