मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम को नया अध्यक्ष मिल गया है. सौभाग्य सिंह ठाकुर ने सोमवार को भोपाल में अपने नए पद का कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
निगम मंडल में बड़ी नियुक्ति
इस दौरान भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. पदभार ग्रहण के मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सौभाग्य सिंह ठाकुर का स्वागत भी किया. प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है और इसी क्रम में राज्य सरकार ने सौभाग्य सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन और शिक्षा क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है.
सौभाग्य सिंह ठाकुर के बारे में
सौभाग्य सिंह ठाकुर लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. वर्तमान में वे विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रांत अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. शिक्षा और संगठनात्मक अनुभव के चलते उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पाठ्य पुस्तक निगम की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक राज्य सरकार संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरों को विभिन्न निगम और मंडलों में जिम्मेदारी देकर संगठन और शासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश कर रही है. इसी रणनीति के तहत यह नियुक्ति भी अहम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
