P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBJP New Leader Suchi: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में चमकेगा मध्यप्रदेश,...

BJP New Leader Suchi: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में चमकेगा मध्यप्रदेश, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नाम चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर सकती है. इस बार पार्टी संगठन में मध्यप्रदेश के नेताओं की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल सकती है. राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं नेताओं को लेकर हो रही है, जिनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर पहले से ज्यादा प्रभावशाली बनने की संभावना जताई जा रही है. नई टीम को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है.

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जल्द होगा ऐलान

पार्टी की सबसे अहम इकाइयों में शामिल संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति को लेकर भी कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इन समितियों में जगह मिलना किसी भी नेता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि पार्टी के बड़े फैसले इन्हीं मंचों पर तय होते हैं. सूत्रों के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है. इसके अलावा मध्यप्रदेश के एक अन्य वरिष्ठ नेता को भी इन समितियों में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है. यदि ऐसा होता है तो राष्ट्रीय राजनीति में मध्यप्रदेश भाजपा की पकड़ और मजबूत हो सकती है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नरोत्तम मिश्रा और राकेश सिंह के नाम चर्चा में बने हुए हैं. पार्टी संगठन में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नेताओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

मध्यप्रदेश के नेताओं के नाम प्रमुखता से सामने आए

राष्ट्रीय महासचिव पद के लिए भी मध्यप्रदेश के नेताओं के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं. विष्णुदत्त शर्मा और कविता पाटीदार को इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है. पार्टी इस बार महिला नेतृत्व को भी अधिक अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश से किसी महिला नेता को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. राष्ट्रीय मंत्री पद के लिए अरविंद भदौरिया और गौरव तिवारी के नामों की चर्चा है. वहीं पार्टी प्रवक्ता के तौर पर आशीष अग्रवाल और जीतू जिराती को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामेश्वर शर्मा और भक्ति शर्मा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बार संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विशेष ध्यान दे रही है. साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रभारी और सह-प्रभारी मिलने की भी संभावना है. चर्चा है कि गुजरात के किसी वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. माना जा रहा है कि यदि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय टीम में बड़ा प्रतिनिधित्व मिलता है तो इसका असर आने वाले चुनावों में भी साफ दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट