Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Train Diverted: रेलवे ने बदले 5 ट्रेनों के रूट, घर से...

MP Train Diverted: रेलवे ने बदले 5 ट्रेनों के रूट, घर से निकलते वक्त चेक कर लें ट्रेन स्टेट्स

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल की रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है. प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन के पास हो रहे तकनीकी काम के कारण रेलवे प्रशासन ने जून के अंतिम सप्ताह में कई ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदलने का फैसला किया है. इस बदलाव से भोपाल मंडल से उत्तर प्रदेश और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

ये ट्रेनें हुई डायवर्ट

भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी, विदिशा और बीना जैसे स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं. मार्ग बदलने की वजह से कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. इससे खासकर जंघई, जौनपुर, शाहगंज, भदोही और फूलपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. यात्रियों को कई मामलों में दूसरी ट्रेन या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है.

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को 27 जून से 29 जून तक बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. यह ट्रेन प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग और बनारस होकर संचालित होगी.

इसके अलावा 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस और 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या कैंट होकर संचालित की जाएंगी.

परेशानी होने पर इस नंबर पर करें कॉल

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ट्रेनों का ठहराव समाप्त रहेगा. इससे उन यात्रियों को अधिक परेशानी हो सकती है जिन्हें आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग ट्रेन पकड़नी होती है. साथ ही यात्रा का समय बढ़ने और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना भी जताई जा रही है.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए यात्री एनटीईएस, रेल मदद 139 और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट