Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore News: इंदौर जिला कांग्रेस की नियुक्तियों में विपिन वानखेड़े का दबदबा…...

Indore News: इंदौर जिला कांग्रेस की नियुक्तियों में विपिन वानखेड़े का दबदबा… नए ब्लॉक और नगर अध्यक्ष नियुक्त

महू में नियुक्तियों का हुआ विरोध

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की अनुशंसा पर इंदौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्रों में नए ब्लॉक अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें जिला अध्यक्ष का दबदबा साफतौर पर देखा गया, जिन्होंने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की दृष्टि से टीम का निर्माण किया है।

संगठनात्मक ढांचे में बदलाव
नई नियुक्तियों के साथ ही जिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव देखने को मिला है। बड़ी संख्या में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की संगठन में भूमिका और प्रभाव भी स्पष्ट रूप से सामने आया है। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन से पार्टी की जमीनी गतिविधियों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठनात्मक सक्रियता बढ़ेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्तियों की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।

मजबूत संगठन का संकल्प
विपिन वानखेड़े ने उम्मीद जताई कि नई टीम कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाएगी। हालांकि विरोध वाले स्थानों पर उन्होंने चर्चा के साथ समन्वय बैठाने की बात कही है।

Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के नाम पर पशोपेश में बीजेपी… आलाकमान को चाहिए मजबूत चेहरा

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट