Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशSpecial News: दतिया की सियासत में नया सितारा, ज्योत्सना लक्खा टिलवानी… उपचुनाव...

Special News: दतिया की सियासत में नया सितारा, ज्योत्सना लक्खा टिलवानी… उपचुनाव में महिला, सिंधी वोटर्स में लगाई बड़ी सेंध!

जीतू पटवारी से की मुलाकात, बढ़ते राजनीतिक कद के संकेत?

दतिया/खबर डिजिटल/ दतिया उपचुनाव का काफी कड़ा मुकाबला था, सत्ताधारी दल को मात देना कांग्रेस के लिए टेड़ी खीर साबित होने वाला था। अमूमन कहा जा रहा था कि इस रण में अंत में बीजेपी की ही जीत होगी। परंतु परिणामों ने जमकर चौंका दिया। लगभग सभी राउंड में कांग्रेस ही बीजेपी से आगे रही। इसमें कई ऐसे नेताओं की भूमिका खास रही, जोकि कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी तो नहीं थे, पर उनकी जनता ने सुनी और कांग्रेस को जमकर वोट दिए। इसमें एक नाम अवधेश नायक का लिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ एक और नया चेहरा बड़े वोट बैंक बीजेपी की झोली से छीन लाया। ये नाम है, ज्योत्सना लक्खा टिलवानी।

चर्चा के केंद्र में रहीं ज्योत्सना लक्खा टिलवानी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ज्योत्सना लक्खा टिलवानी इन दिनों दतिया की राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ने वाली, व्यापारिक परिवार से ताल्लुक और बीजेपी पार्षद की बेटी होने के बावजूद ऐन चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामकर जमकर मेहनत की। नतीजतन महिला और सिंधी वोटर्स में बड़ी सेंध लगा दी। पार्टी आलाकमान का भी उन पर पूरा भरोसा दिखाई दिया, उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ मैदान संभालने को कहा गया, जिसका नतीजा आने वाले वक्त में देखने को मिल सकता है।

जीतू पटवारी से की मुलाकात
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से ज्योत्सना लक्खा टिलवानी की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी, या फिर दतिया कांग्रेस की राजनीति में ज्योत्सना लक्खा टिलवानीके बढ़ते कद का संकेत? राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। वहीं अब चर्चा यह भी है कि क्या ज्योतिषना टिलवानी आने वाले समय में दतिया की राजनीति में लला रजक जैसे स्थापित चेहरों को चुनौती देते हुए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेंगी? दतिया की सियासत में नया सितारा आखिर कितना चमकेगा, यह आने वाला वक्त तय करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट