Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया का छलका दर्द... खजराना की जनता क्यों नहीं...

बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया का छलका दर्द… खजराना की जनता क्यों नहीं देती वोट? विकास कार्यों की दिलाई याद

5 बार से विधायक हैं महेंद्र हार्डिया

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर की विधानसभा पांच से महेंद्र हार्डिया बीजेपी के विधायक हैं, उनके हमेशा जनता के हित के लिए खड़ा हुआ देखा जाता है। कई बार इसके लिए उन्होंने सरकार से लेकर नगर निगम तक की मुखालफत तक कर दी। वहीं अबकी बार एक दूसरी बात को लेकर मंच दर्द बयां किया, कि जिस क्षेत्र की जनता के लिए वो बिना भेदभाव के करोड़ों के विकास कार्य कराते आए हैं, वो उनको वोट तक नहीं देते।

खजराना की जनता से सवाल
दरअसल बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया एक विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि खजराना में दो पानी की टंकी है, एक पानी की टंकी और बनेगी। अस्पताल में जो भी रुकावट आ रही थी, वो भी दूर हो गई है, उसका भी भूमिपूजन मुख्यमंत्री से कराएंगे। पर एक टीस हमेशा मन में रहती है, पांच-पांच चुनाव यहां से जीता हूं। खजराना की जनता से सवाल करते हुए महेंद्र हार्डिया ने कहा कि अपने मन पर हाथ रखकर बोलो कि जितने काम हुए, उतने वोट कभी मिले हैं क्या?

मध्यप्रदेश के तीन मंत्रियों के सामने खड़ी हुई मुश्किलें… रडार पर शराब कांड, स्वास्थ्य व्यवस्था, परफॉर्मेंस

कांग्रेस प्रत्याशी पर उठाए सवाल
विधायक महेंद्र हार्डिया ने वोटिंग को लेकर कहा कि एक पोलिंग पर से दो-चार-आठ, ये बेइंसाफी है। ये काम करने वाली पार्टी के प्रति, काम करने वाले व्यक्ति के प्रति, आपका विश्वास नहीं है, ऐसा मैं मानता हूं। कांग्रेस के उम्मीद्वार, तीन-चार थे, जो मेरे सामने आए। उतना वो नहीं आते, उतना मैं आता हूं। जबकि भरपेट उनको वोट दिए हैं, और मुझे नहीं दिए तो मैं विकास के काम भी करता हूं, और खजराना की जनता का दुख दर्द जो मेरे पास इलाज के लिए आते हैं, सबका ध्यान भी रखता हूं। उनको सहायता भी दिलाता हूं, चाहे वो अस्पताल की हो, या फिर अन्य कोई सहायता। ठीक है जैसी करने जिसके साथ।

आने वाले वक्त में खजराना की जनता क्या करेगी?
जिस तरह से विधायक महेंद्र हार्डिया ने खजराना की जनता के सामने अपनी बात रखी है, वो पहले भी अपना दर्द बयां कर चुके हैं, परंतु यहां की जनता का नैरेटिव आज तक सियासी जानकारों को समझ नहीं आया, कि एक नेता जो हमेशा उनकी दुख परेशानी में खड़ा रहता हैं, जब उसको उनकी जरुरत पड़ती है, तो खजराना की जनता आखिर क्यों मुंह मोड़ लेती है। वहीं अब देखना होगा कि विधायक महेंद्र हार्डिया की अपील का अबकी बार क्या असर दिखाई देता है।

Big News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली तलब… संगठन के हालात की दिल्ली पहुंची रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट