कटनी/ सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल/ कटनी जिले में स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी अधिकारी चंद्र कुंवर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ऑन रोड 4 ट्रकों को पकड़ा।
यह भी पढ़ें –23 सितंबर से पहले ही 27% आरक्षण पर मोहन सरकार गम्भीर – Khabar Digital
सूत्रों के अनुसार, इन ट्रकों में ले जाए जा रहे माल से जुड़े दस्तावेज़ और बिल संदिग्ध पाए गए हैं। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए फिलहाल सभी ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, जहां विभागीय टीम उनके कागज़ात की बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें –जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital
विभागीय सूत्रों ने बताया कि यदि जांच में जीएसटी चोरी का मामला साबित होता है, तो संबंधित व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि राजस्व हानि रोकी जा सके और टैक्स चोरी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।


