कटनी✍️ ( सौरभ श्रीवास्तव ) – स्ट्रीट लाईट लगाये जानें के कार्य को निर्धारित समयसीमा में प्रारंभ न करने, निर्देशों की निरंतर अवहेलना करते हुए निविदा शर्तो एवं अनुबंध का पालन न कर मूलभूत सुविधा को प्रभावित करने के कृत्यक को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे नें अ श्रेणी विद्युत ठेकेदार विजया कंस्ट्रक्शन की निविदा में प्रस्तुत परफार्मेंस एवं अतिरिक्त परफार्मेंस गारंटी राशि को राजसात कर तत्काल प्रभाव से निविदा निरस्त कर नगर निगम कटनी की निविदाओं में भाग लेनें हेतु दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया है।
यह भी पढ़ें – Ladli Bahna Yojana: सितंबर माह की ₹1250 किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर, चेक करें बैंक स्टेटस – Khabar Digital
यह है मामलानगर में कटाए घाट मोड श्री हनुमान मंदिर से कटाए घाट नदी तक स्ट्रीट लाईट लगाये जाने कार्य 26 मई 2022 अनुसार 60 दिवस के अंदर पूर्ण किया जाना था। किंतु संबंधित ठेकेदार द्वारा समय सीमा में कार्य प्रारंभ करने पर सूचना पत्र के माध्यम कई बार सूचित किये जाने पर संबंधित ठेकेदार द्वारा न ही कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही स्थल पर कार्य प्रारंभ किया गया। तदोपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार मौखिक रूप से निर्देशित करने पर कार्य प्रारंभ कर 20 प्रतिशत कार्य किया जाकर पुनः कार्य बंद कर दिया गया है।
जिसपर संबंधित ठेकेदार को 15 दिवस के अंदर कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए, किन्तु संबंधित द्वारा निर्देशों की अव्हेलना करते हुए मूलभूत सुविधा अंतर्गत सड़क प्रकाश व्यवस्था को प्रभावित किया गया।निविदा शर्तों एवं अनुबंध का पालन नहीं करनें एवं मूलभूत सुविधा को प्रभावित करने के ठेकेदार के इस कत्य को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त श्री दुबे ने निविदा में प्रस्तुत परफार्मेस गारंटी एवं अतिरिक्त परफार्मेस गारंटी राशि राजसात करते हुए तत्काल प्रभाव से निविदा निरस्त कर दी है तथा ठेकेदार को नगरपालिक निगम कटनी की निविदाओं में भाग लेने हेतु 02 वर्ष के लिये प्रतिबंधित किया है।
यह भी पढ़ें – IRCTC भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से 02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा 25 नवम्बर से | Khabar Digital – Khabar Digital


