सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

सीएम मोहन यादव ने किसानों के धान खरीदी के लिए 1 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक तारीख तय कर दी है। और ज्‍वार-बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक किया जाएगा।

mp dhan kharidi news
mp dhan kharidi news
krishna kant

भोपाल/खबर डिजिटल/ सीएम मोहन यादव ने किसानों के धान खरीदी के लिए 1 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक तारीख तय कर दी है। और ज्‍वार-बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने यह निर्देश रविवार को मुख्‍यमंत्री निवास में खरीफ उपार्जन- 2026-27 की समीक्षा बैठक में दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि खरीफ फसलों के उपार्जन में समय और पारदर्शी व्यवस्था की जाए। सभी स्‍वीकृत केन्‍द्रों पर किसानों के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपज के विक्रय की सुविधा उपलब्‍ध हो।

केन्‍द्रों पर डिजिटल व्‍यवस्‍था से निगरानी सुनिश्चित करते हुए तौल और उपज की गुणवत्‍ता सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में आवश्‍यकतानुसार बारदाना, परिवहन व्‍यवस्‍था और भंडारण क्षमता की समय रहते व्‍यवस्‍था की जाए।

23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ज्‍वार, बाजरा सहित सभी प्रकार के श्रीअन्न (मिलेट) की खेती को प्रोत्‍साहित किया जाए। इसके लिए ग्राम स्‍तर पर वातावरण निर्मित करने के साथ ही मंडियों में मिलेट की खरीदी के लिए किसानों को सुगम व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध कराई जाए।

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने उपार्जन अवधि में समस्‍त व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित कलेक्‍टर्स और अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिये। सत्‍यापन के माध्‍यम से वास्तविक किसानों की पात्रता सुनिश्चित की जाए और किसी वास्‍तविक किसानों को तकनीकी त्रुटि के कारण लाभ से वंचित नहीं किया जाए।

धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

बैठक में बताया गया कि ज्‍वार और बाजरा का उपार्जन 23 नवम्‍बर से आरंभ होकर 23 दिसम्‍बर तक जारी रहेगा। धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक चलेगा। खरीदी प्रति सप्‍ताह सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 8 से शाम 8 बजे तक होगी।

धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ करने के लिए एग्रीस्‍टेक डाटा के आधार पर पहली बार किसान पंजीयन प्रक्रिया आरंभ की गई है। धान परिवहन करने वाले ट्रकों के पंजीयन का सत्‍यापन सॉफ्टवेयर से किया जाएगा।

वर्ष 2026-27 में प्रदेश में धान का बुआई रकबा 41 लाख 54 हजार हेक्‍टेयर रहा। प्रदेश में धान का 1 करोड़ 47 लाख 73 हजार मीट्रिक टन उत्‍पादन अनुमानित है। धान के लिए 8 लाख 91 हजार 412 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

प्रदेश में धान के लिए 1433 उपार्जन केन्‍द्र, मोटे अनाज के लिए 56 उपार्जन स्‍थापित किए गए हैं। सभी जिलों में पर्याप्‍त परिवहनकर्ता उपलब्‍ध हैं।

बैठक में मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगमके अध्यक्ष के.पी. यादव, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागाइच वर्चुअली शामिल हुए। समत्‍व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्‍य सचिव नीरज मंडलोई, के.सी. गुप्‍ता तथा अन्‍य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज