MP Vishwakarma Award: चयनित कलाकृतियों पर आपत्तियां आमंत्रित, 15 अक्टूबर तक मौका

MP Vishwakarma Award: भोपाल, 25 सितंबर 2024: संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्यादित, भोपाल ने वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों के नामों की घोषणा की है।

संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्यादित, भोपाल के प्रबंध संचालक श्री मोहित बुंदस ने बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारें में 15 अक्टूबर 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 

श्री बुंदस ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 तक रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mphandicrafts.com पर उपलब्ध है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment