कमलनाथ को करप्शन नाथ के नाम से पूरा मध्य प्रदेश पहचानता है : वीडी शर्मा का बयान

Mp election 2023 : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए और अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चा की बीडी शर्मा ने कहा कि कल अमित शाह का इंदौर दौरा था और इंदौर दौरे के अवसर पर भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य आदरणीय अमित शाह ने मध्य प्रदेश के चुनाव का आगाज कर दिया है

अमित शाह ने मध्य प्रदेश के अंदर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर चलना है हर बूथ को विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है कल अमित शाह को पूरे इंदौर संभाग के बूथ के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग दिखाई दिया तो माननीय अमित शाह ने विजय के संकल्प के साथ कल चुनाव का आगाज कर दिया है

कल माननीय अमित शाह ने करप्शन नाथ और मिस्टर बंटाधार इन 2 लोगों को मध्य प्रदेश के अंदर चेताया भी है इन्होंने छल कपट और धोखे की राजनीति जो मध्य प्रदेश के अंदर मध्य प्रदेश की जनता के साथ आपने करने का प्रयास किया है, कमलनाथ को करप्शन नाथ के नाम से पूरा मध्य प्रदेश पहचानता है

शर्मा ने आगे बताया कि कमलनाथ जब केंद्र में थे तब उन्होंने देश के साथ धोखा देश के साथ गद्दारी एक नहीं पता नहीं कितने उदाहरण हैं दिग्विजय सिंह जिन्हें बंटाधार के नाम से मध्य प्रदेश जानता है इस मध्यप्रदेश के साथ देश के साथ भारतीय संस्कृति के साथ सेनाओं पर प्रश्न उठाने से लेकर हमारी संस्कृति पर प्रहार करने का काम मिस्टर बंटाधार ने हमेशा किया है मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता जो 2003 का मध्य प्रदेश था और 15 महीने की सरकार ने मिस्टर करप्शन नाथ की सरकार जो मिस्टर बंटाधार के इशारे पर चल रही थी इन सारी बातों को जनता के बीच लेकर जाएंगे,भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विजय के संकल्प के साथ जुटा है

अमित शाह ने उत्साह और उमंग के साथ एक-एक कार्यकर्ता को ताकत देने का काम किया है और लगातार मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा का बूथ का कार्यकर्ता बूथ के विजय को लेकर आगे बढ़ रहा है

Share:


Related Articles


Leave a Comment