जनजातीय विद्यार्थियों ने करियर की नई राहें

जनजातीय सी.एम. राइज विद्यालयों में प्रदेश स्तरीय करियर मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन

भोपाल (28 अप्रैल 2023) जनजातीय कार्य विभाग janjatiya karya vibhag mp द्वारा संचालित प्रदेश के 95 सी.एम. राइज विद्यालयों CM Rise School में आयोजित करियर मार्गदर्शन सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। विभिन्न सी.एम. राइज विद्यालयों में स्टाफ, स्थानीय विशेषज्ञों और क्षेत्रीय उद्यमियों ने जनजातीय विद्यार्थियों tribal students को करियर की नई राहें बताई। साथ ही उन्हें स्वयं का उद्यम स्थापित करने एवं अपने करियर में संघर्षों से सफलता पाने के गुर भी सिखाए। जनजातीय सी.एम. राइज विद्यालयों की नोडल अधिकारी एवं संभागीय उपायुक्त सीमा सोनी ने बताया कि इस करियर मार्गदर्शन सप्ताह आयोजन का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को करियर के नए विकल्पों, उसकी राह और उसमें सफल होने के बारे में बताना रहा। इसमें विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहजनक प्रतिभागिता निभाई।

जनजातीय सी.एम. राइज विद्यालयों के शिक्षकों को दिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रशिक्षण

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के 95 सी.एम. राइज विद्यालयों के माध्यमिक शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ।  रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (आर.आई.ई.) के सहयोग से आयोजन इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के 75 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। श्यामला हिल्स स्थित आर.आई.ई. परिसर में आयोजित इस शिविर में शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें जनजातीय विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों संबंधित पढ़ाने के उत्कृष्ट तरीके भी बताए गए।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment