P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएअर इंडिया ने खजुराहो और जैसलमेर के लिए नए रूट्स के साथ...

एअर इंडिया ने खजुराहो और जैसलमेर के लिए नए रूट्स के साथ विंटर नेटवर्क को मजबूत बनाया

  • खजुराहो को दिल्ली और वाराणसी के साथ जोड़ने वाली नई उड़ानें
  • जैसलमेर को मुंबई के साथ जोड़ने वाली नई उड़ानें
  • गया के लिए फ्रीक्वेंसी बढ़ाई

गुरूग्राम : एअर इंडिया ने आज अपने अंतर्राज्यीय रूट नेटवर्क में सुधार की घोषणा की। यह सुधार नर्दर्न विंटर शेड्यूल 2026 से लागू होगा, जिससे भारत के कुछ लोकप्रिय हेरिटेज एवं आध्यात्मिक गंतव्यों के लिए कनेक्टिविटी मज़बूत होगी।

25 अक्टूबर 2026 से एअर इंडिया खजुराहो के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करेगी, जो इस शहर को दिल्ली एवं वाराणसी के साथ जोड़ेंगी। एयरलाईन अपनी मौजूदा दिल्ली-जैसलमेर विंटर सेवाओं के अलावा मुंबई एवं जैसलमेर के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानों का संचालन करेगी, साथ ही दिल्ली से गया के लिए भी फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।

ट्राई-सिटी टूर के लिए खजुराहो की उड़ानें: एअर इंडिया की नई सेवा पर्यटकों को बेहतर सुविधा एवं कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि वे एक ही ट्रिप पर खजुराहो और वाराणसी दोनों को आसानी से एक्स्पलोर कर सकें। गौरतलब है कि खजुराहो को युनेस्को-सूचीबद्ध मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, वहीं वाराणसी देश के आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में लोकप्रिय है। नए उड़ानें वैकल्पिक रूटिंग पैटर्न के साथ रोज़ाना एक ट्रायंगुलर सर्किट पर चलेंगी, जिससे यात्री अपने पसंदीदा क्रम में दोनों गंतव्यों की यात्रा कर सकेंगे। साथ ही दिल्ली के ज़रिए यूरोप, साउथईस्ट एशिया और फ़ार ईस्ट के गंतव्यां के लिए भी कनेक्शन सहज हो जाएगा।

उड़ानों की रूटिंगः

  • सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार कोः दिल्ली – खजुराहो- वाराणसी – दिल्ली
  • मंगलवार, गुरुवार और शनिवार कोः दिल्ली- वाराणसी- खजुराहो – दिल्ली

दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी, भारत की आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत के साथ गहराई से जुड़ने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए एक पसंदीदा टूरिस्ट सर्किट बन गया है। यह वाराणसी के पुराने घाटों और लोकप्रिय सड़कों को खजुराहो के प्राचीन मंदिरों के साथ जोड़ता है।

मुंबई को जैसलमेर से कनेक्ट करना और गया के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाना: 25 अक्टूबर 2026 से मुंबई और जैसलमेर के बीच एअर इंडिया की नई सीज़नल सर्विस शुरू होगी, जो राजस्थान के इस मशहूर गंतव्य तक पहुंच बढ़ाएगी। एअर इंडिया की मौजूदा दैनिक दिल्ली-जैसलमेर उड़ानों के अलावा यह सर्विस शुरू की जा रही है, जो सर्दियों में पर्यटन के सीज़न के दौरान पश्चिमी भारत के मेहमानों को जैसलमेर के साथ सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

एअर इंडिया इस सर्दी में दिल्ली और गया के बीच एक दैनिक फ्रीक्वेंसी शामिल करने जा रही है, जिससे सुबह और दोपहर दोनों समय हर तरफ़ डिपार्चर होंगे। इन नई उड़ानों से यात्रियों के लिए सुलभता और प्रत्यास्थता बढ़ेगी।

भारत के रास्ते पूर्व-पश्चिम को जोड़ना: नई उड़ानों की समयसूची इस प्रकार बनाई गई है कि यूरोप (यूके सहित), दक्षिण-पूर्वी एशिया और सुदूर पूर्व से खजुराहो, वाराणसी या गया जाने वाले मेहमानों को आगे के लिए आसानी से कनेक्शन मिल सके। इससे इंटरनेशनल आइटनेरी में इन भारतीय गंतव्यों की स्थिति मजबूत होगी। ये उड़ानें लंदन (हीथ्रो), ब्रिमिंघम, एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान, पेरिस, वियना, ज्यूरिख, कुआलालंपुर, सिंगापुर, बाली (डेनपसार), सियोल (इंचियोन), होंगकोंग और टोक्यो (हनेडा) जैसे गंतव्यों के साथ कनेक्ट करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट