विजेताओं को 1 लाख रुपये और उपविजेताओं को 50 हजार रुपये मिलेंगे
विजेता कलाकृतियों को बेंगलुरु के म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी) में प्रदर्शित किया जाएगा मुंबई : देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए आयोजित अपनी प्रमुख अखिल भारतीय आर्ट, क्राफ्ट और लिटरेचर प्रतियोगिता ‘स्प्लैश 2025’ के विजेताओं की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 7 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित की जाती है और इसका यह 13वां संस्करण था। ‘दिल से ओपन’ की ब्रांड फिलॉसफी पर आधारित यह पहल देशभर के बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को व्यक्त करने का मंच प्रदान करती है। इस वर्ष ‘स्प्लैश’ को जबरदस्त समर्थन मिला और देशभर से करीब 7 लाख प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस पहल के तहत 1,900 से अधिक स्कूलों तक पहुंच बनाई गई और एक्सिस बैंक की 5,500 से अधिक शाखाओं के माध्यम से बच्चों ने इसमें भाग लिया, जो इसकी मजबूत जमीनी उपस्थिति और अखिल भारतीय पहुंच को दर्शाता है। प्रतियोगिता में छह विजेताओं और छह उपविजेताओं को क्रमशः 1 लाख रुपये और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता कलाकृतियों को बेंगलुरु स्थित म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी) में प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं शीर्ष 400 प्रतिभागियों को पार्टनर ब्रांड्स जैसे इक्सिगो और अमेरिकन टूरिस्टर की ओर से आकर्षक उपहार और वाउचर दिए जाएंगे। 7 से 10 वर्ष आयु वर्ग के विजेता:
आर्ट: देबोस्मिता बनिक, अगरतला (त्रिपुरा)
क्राफ्ट: श्रुति सिद्धार्थ घोष, ठाणे (महाराष्ट्र)
लिटरेचर: निर्वी वशिष्ठ, अहमदाबाद (गुजरात) 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विजेता:
आर्ट: सौम्या मोहंती, खोरधा (ओडिशा)
क्राफ्ट: सानिका छाजेड़, पुणे (महाराष्ट्र)
लिटरेचर: वैभव कृष्णा, कांचीपुरम (तमिलनाडु) इस अवसर पर एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, “स्प्लैश हमेशा से केवल एक प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि यह कल्पनाशीलता, मौलिकता और आत्म-अभिव्यक्ति का उत्सव है। स्प्लैश 2025 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि देशभर के बच्चों में अपार रचनात्मक क्षमता मौजूद है। युवा प्रतिभाओं को सीखने और अभिव्यक्ति का मंच देकर हम उन्हें बड़े सपने देखने और अपने रचनात्मक जुनून को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।” इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन 100 से अधिक विशेषज्ञों की जूरी ने किया, जिसमें अमर चित्र कथा के ग्रुप आर्ट डायरेक्टर सावियो मास्कारेन्हास, रयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर डॉ. स्नेहल पिंटो और द आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के मानद उपाध्यक्ष दीपक पाटिल शामिल थे। हर संस्करण के साथ स्प्लैश का दायरा और प्रभाव बढ़ता गया है और यह बच्चों के लिए भारत के सबसे बड़े रचनात्मक मंचों में से एक बनकर उभरा है। यह पहल एक्सिस बैंक की समग्र विकास और समाज के साथ सार्थक जुड़ाव की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।