Gold Price Today:नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ 15 नवंबर शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 16 हजार 440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जानकारी के मुताबिक अगले साल के मध्य तक सोना 4 हजार 600 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई देगा। गोल्डमैन सैक्स ने बताया कि दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान है।
Gold Rate Today: सोने की कीमत में 15 नवंबर की सुबह गिरावट देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव कम होकर 1 लाख 27 हजार 180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी सोना लुढ़कता दिखाई दिया। दूसरी ओर चांदी के भाव में तेजी बरकरार नजर आई। आइए जानिये देश के कुछ बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमत..
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 1,16,590 1,27180
मुंबई 1,16,440 1,27,030
अहमदाबाद 1,16,490 1,27,080
चेन्नई 1,16,440 1,27,030
कोलकाता 1,16,440 1,27,030
हैदराबाद 1,16,440 1,27,030
जयपुर 1,16,590 1,27,180
भोपाल 1,16,490 1,27,080
लखनऊ 1,16,590 1,27,180
चंडीगढ़ 1,16,590 1,27,180
चांदी की कीमत
चांदी में तेजी का रुख बरकरार देखने को मिला। 15 नवंबर को यह 1 लाख 73 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में चांदी का भाव गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर स्थानीय कारक के साथ-साथ वैश्विक कारक भी असर डाल रहे हैं।


