सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ खुरई शहरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मूंडिया में खेत में बनी डबरी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई, जिसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल खुरई लाया गया।
चारा काटने गई थी महिला
जानकारी अनुसार शहरी थाना अंतर्गत आने वाले मुड़िया गांव निवासी रामवती पति राजेश लोधी उम्र 46 बर्ष करीब चार बजे अपने घर से चारा कटाने निकली थी, लेकिन जब काफी समय हो जाने पर वह नहीं लौटीं तो परिजनों के द्वारा ढूंढना प्रारंभ किया , ढूंढते समय खेत में बनी डबरी में करीब 6.45 पर साड़ी दिखाई दी, जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को निकाला बाहर
पुलिस और परिजनों ने महिला के शव को डबरी से बाहर निकाला, और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खुरई लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पंचनामा कार्रवाई कर परिजनों के हवाले कर दिया है।


