व्यापार•

Gold Silver Rate Today 12 December 2025 : सोने में तेजी से साथ उछली चांदी… चांदी के भाव में अचानक उछाल… जानिये क्या है आज का रेट

Gold Silver Rate Today 12 December 2025 : सोने में तेजी से साथ उछली चांदी… चांदी के भाव में अचानक उछाल… जानिये क्या है आज का रेट

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने की कीमतों में इस सप्ताह उछाल की स्थिति नजर आ रही है। एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर सोने का भाव शुक्रवार 5 दिसंबर को 1 लाख 30 हजार 462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 12 दिसंबर को सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह बात करें एक सप्ताह की तो इस हफ्ते सोने की कीमतों में 3 हजार 160 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा दर्ज किया गया है।

सोने-चांदी के भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 260 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 34 हजार 70 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 22 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर चांदी की हाजिर कीमत आज 1 लाख 98 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

चांदी में 9,443 रुपये की तेजी
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर चांदी का घरेलू वायदा भाव शुक्रवार 5 दिसंबर को 1 लाख 83 हजार 408 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। यह कीमत शुक्रवार 12 दिसंबर को 1 लाख 92 हजार 851 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 9 हजार 443 रुपये प्रति किलोग्राम की बंपर तेजी दर्ज हुई है।

ये है इस उछाल की वजह?
सोने की कीमतों इस तेजी की वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करना है। यूएस फेड ने 10 दिसंबर को पॉलिसी बैठक में प्रमुख ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाने का फैसला लिया था। साथ ही साल 2026 में एक और रेट कट का संकेत दिया है। इसके बाद सोने में निवेश के लिए अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट घटने का असर दामों पर पड़ता नजर आया। रेट कट के बाद डॉलर इंडेक्स में भी काफी गिरावट आई है। इससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना किफायती हो गया, जिससे डिमांड में ज्यादा होने के चलते सोना-चांदी का भाव बढ़ गया।

https://khabardigital.com/business/pravasi-rajasthan-summit/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

हिंदुस्तान पावर को मध्य प्रदेश में क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक के लिए पांच साल का एक्सप्लोरेशन लाइसेंस मिला

about 8 hours ago

टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने महाराष्ट्र के औसा में 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

about 9 hours ago

अगर आपका भी फंस गया है सहारा रिफंड का पैसा, तो बिना देरी किए करें ये काम, वरना अटक जाएगी रकम

about 14 hours ago

सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट

about 14 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारी तेज: Gen Z और युवाओं से सीधे सुझाव लेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, टैक्स राहत पर भी नजर

1 day ago

माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने किया पुणे में भारत फोर्ज की इकाई का दौरा

2 days ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...