· गृह मंत्री ने कंपनी की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मारक पट्टिका का अनावरण किया
· उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल के लिए 5.56 x 45 मिमी राइफलों की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पुणे: माननीय केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने 15 नवंबर को पुणे स्थित कल्याणी - भारत फोर्ज इकाई का दौरा किया, जो विश्व का सबसे बड़ा फोर्जिंग संयंत्र है। उनका स्वागत पद्म भूषण से सम्मानित भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बाबा कल्याणी ने किया।
माननीय गृह मंत्री ने भारत फोर्ज की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। यह पट्टिका, कंपनी की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवोन्मेष और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी छह दशक की यात्रा को दर्शाती है।
उन्होंने इस दौरे के दौरान फोर्जिंग लाइनों का निरीक्षण किया और कंपनी के नेतृत्व के साथ पिछले कुछ साल में हुई प्रगति पर चर्चा की, जिसमें आत्मनिर्भर भारत तथा सशक्त भारत, सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत की विनिर्माण और रक्षा क्षमताओं को मज़बूती प्रदान करने में भारत फोर्ज की भूमिका पर बात-चीत हुई।
माननीय गृह मंत्री को भारत फोर्ज की पूर्ण स्वामित्व वाली रक्षा सहायक कंपनी, 'कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड' (केएसएसएल) द्वारा देश में डिजाइन किये गए और विनिर्मित उत्पादों की श्रृंखला भी दिखाई गई। इनमें छोटे हथियार, तोप (आर्टिलरी गन), गोला-बारूद प्रणाली, और जमीन, हवा तथा पानी में काम करने वाली मानवरहित (अनमैन्ड) प्रणालियां शामिल थीं। इन उत्पादों से रक्षा विनिर्माण के लिहाज़ से देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में कंपनी का योगदान रेखांकित होता है।
माननीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (यूपीएसटीएफ) के लिए 5.56 x 45 मिमी राइफलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।









