P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 14 October 2025 : सोना-चांदी खरीदने का...

Gold And Silver Price Today 14 October 2025 : सोना-चांदी खरीदने का यही वक्त, देश का टॉप शहरों के जानिये रेट

भारत में आज सोने का भाव, दामों में दर्ज की गई तेजी

नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने का रेट देश के भीतर वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर दोनों ही फैक्टर्स के आधार पर प्रभावित होते हैं।राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम बढ़कर 1 लाख 25 हजार 560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में 13 अक्टूबर को सोने की कीमतें 1950 रुपये बढ़कर 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए पीक पर पहुंच गईं।वर्तमान में कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1 लाख 15 हजार 10 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बात करें पिछले दिनों की तो सोने की कीमतों में मंगलवार, 14 अक्टूबर को तेजी दर्ज की गई है। देश के अन्य शहरों में भी गोल्ड के भाव बढ़े हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट…

दिल्ली में कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 15 हजार 110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 14 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 15 हजार 110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1 लाख 15 हजार 10 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 125460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 14 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव
14 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव बढ़कर 1 लाख 85 हजार 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। सितंबर महीने में चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा था। दिल्ली के सराफा बाजार में 13 अक्टूबर को चांदी 7500 रुपये की छलांग के साथ 1 लाख 79 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

धनतेरस पर कहां होगा सोना
उम्मीद है कि इस धनतेरस पर सोना 1 लाख 20,000 रुपये से 1 लाख 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करेगा। संभावित लक्ष्य 4,150-4,250 डॉलर प्रति औंस है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि सोने की कीमतों में तेजी 2026 तक जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट