Ladli Behna Yojana in MP: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किश्त नवंबर से 1500 रुपए प्रतिमाह लाड़ली बहनों के खाते में आएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा लाड़ली बहना की 29वीं किश्त वितरित करने के दौरान श्योपुर में कही थी। मध्यप्रदेश के 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में यह राशि ऑनलाइन भेजी जाएगी। एक तरह से दीवाली के बाद लाड़ली बहनों को ये बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
लाड़ली बहना योजना की 30वीं किश्त कब आएगी?
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किश्त 1 नवंबर से 10 नवंबर बीच कभी भी आ सकती है। लाड़ली बहना योजना का पैसा चेक करने के लिए लाडली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टलhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP-JDU बने बराबर के भाई, पहले बड़ा भाई था JDU – Khabar Digital
लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे जोड़ें?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अपना नाम जोड़ने के लिए अभी नया रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है। लेकिन कयास है कि 2029 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव है, इसके पहले ही सरकार नए सिरे से लाड़ली बहनों का पंजीयन नए सिरे से करेगी। जब भी ऑफिशियल लाड़ली बहनों का नया आवेदन शुरू किया जाएगा तो इसका अपडेट मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का अगर नए रजिस्ट्रेशन शुरु होता है तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस से आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे। उसी ऑफिस से आवेदन फॉर्म पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड हो जाएंगे लेकिन ऑनलाइन आवेदन के समय महिला का होना जरूरी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन का Application Number मिलेगा, उसे संभालकर रख लें।
यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal: राशियों की चाल से कैसा होगा दिन, मेष से मीन राशि का जाने हाल – Khabar Digital
लाड़ली बहना योजना का पैसा कैसे चेक करें
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आपका पैसा आया की नहीं आया ये बैंक से पता कर सकते हैं। अगर आपका पैसा नहीं आ रहा है तो आपने बैंक ई-केवाईसी जरूर करा लें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं तो मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करने के बाद ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
अगर आपके मोबाइल पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मैसेज या खाते में पैसा नहीं आता है तो ऑफिशियल पोर्टल पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करके भी जानकारी मिल सकती है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर अपना लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी और कैप्चा कोड डालकर ‘ओटीपी भेजे’ पर क्लिक करें। फिर मोबाइल पर आए OTP को भरें। आपके खाते की जानकारी सामने आ जाएगी।
लाड़ली बहना योजना का फार्म भरने के लिए जरूरी बातें?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फार्म भरने के लिए सबसे पहला जो जरूरी है वो महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। विवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ ले सकती हैं। महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। परिवार की कुल आय 2.5 लाख रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवार से कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। परिवार से किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी से पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। तभी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सिर्फ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए ही है। अभी इस योजना में अविवाहित महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं आ रहा तो क्या करें?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का यदि पैसा नहीं आ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन मुख्य कारण बैंक में e-KYC कराना जरूरी है। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके खाते में पैसा भेजने से रोका जा सकता है। समग्र पोर्टल पर जाकर या किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, CSC कियोस्क पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं।
लाडली बहना योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त का पैसा आज खाते में आने वाला है। हालांकि हाल ही में बहुत से अपात्र नामों को लिस्ट से हटाया गया था। आप अपना नाम लिस्ट में खुद चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। यहां ‘अंतिम सूची’ पर क्लिक करना होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर भरकर और ओटीपी से लिस्ट अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – सोना-चांदी के भाव में तेजी, खरीददारों के लिए ताजा अपडेट – Khabar Digital
लाड़ली बहना योजना 2025 का फॉर्म कैसे भरें?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन फिलहाल बंद हैं। हालांकि आप चाहें तो ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस योजना के लिए क्या पात्रता है, कैसे फॉर्म भरा जाएगा, इसकी जानकारी आपको ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ पर क्लिक करके मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाएं आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जानने के लिए पंजीकृत महिला यूजर लॉगइन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। https://cmladlibahna.mp.gov.in/LBYApplicationStatus.aspx
लाड़ली बहनों को हर महीने 5000 रुपये कब से मिलेंगे ?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये पाने के लिए आपको 2028 तक का इंतजार करना होगा। लेकिन आप चाहें तो इसी महीने से लाडली बहना के पैसों के साथ हर महीने 5000 रुपये पा सकती हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक अगर कोई महिला रेडिमेड गारमेंट या किसी फैक्ट्री में काम करती हैं तो सैलरी के अलावा हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे। इस योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए ‘हर महीने अलग से मिलेंगे 5000 रुपये’ पर क्लिक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित किसी भी प्रश्न का जवाब के लिए https://cmladlibahna.mp.gov.in/FAQ.aspx यहां भी क्लिक भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का निधन, सतना समेत विंध्य में फैली शोक की लहर – Khabar Digital


