भारत•

Bhopal Love Jihad: भोपाल में युवक की पिटाई के बाद तनाव, ADCP शालिनी दीक्षित ने कहा- इंशाअल्लाह अमन-चैन बनाए रखें, हम कड़क कार्रवाई करेंगे

Bhopal Love Jihad: भोपाल में युवक की पिटाई के बाद तनाव, ADCP शालिनी दीक्षित ने कहा- इंशाअल्लाह अमन-चैन बनाए रखें, हम कड़क कार्रवाई करेंगे

भोपाल। एक युवक की पिटाई और उसका जुलूस निकाले जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुराने भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते देख जोन-3 की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ADCP) शालिनी दीक्षित को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने माइक से लोगों से अपील करते हुए कहा, “इंशाअल्लाह अमन-चैन बनाए रखें, हम कड़क कार्रवाई करेंगे।” इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

होटल में युवक-युवती मिलने पर बढ़ा विवाद

पूरा मामला 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल का है। यहां एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू महिला मित्र के साथ मौजूद था। आरोप है कि कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को लव जिहाद का आरोपी बताते हुए उसके साथ मारपीट की और बाद में उसका जुलूस भी निकाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

पुराने भोपाल में प्रदर्शन, कई इलाकों में जाम

घटना के विरोध में 12 मई की रात पुराने भोपाल में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। कई जगह चक्काजाम की स्थिति बनी और पीरगेट इलाके में तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सात से अधिक थाना प्रभारियों और सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार लोगों से बातचीत की गई।

ADCP की अपील और नेताओं की समझाइश से शांत हुए हालात

जोन-3 की ADCP शालिनी दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आरिफ अकील भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि शहर काजी के नेतृत्व में मामले को देखा जा रहा है। इसके बाद भीड़ शांत हुई और लोग धीरे-धीरे अपने घर लौट गए।

कौन हैं ADCP शालिनी दीक्षित?

शालिनी दीक्षित मध्य प्रदेश पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे फिलहाल भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में जोन-3 की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं। राजधानी के संवेदनशील इलाकों की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी उनके पास है। उन्हें सख्त लेकिन संवाद से हालात नियंत्रित करने वाली अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

यह खबर भी पढ़िये..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/madhya-pradesh-heat-wave-alert/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...