भारत

बिहार विधानसभा चुनाव: दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को मतगणना

नई दिल्ली/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल

Bihar Election 2025 Dates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया। निर्वाचन आयोग ने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन तारीखों की घोषणा की। दो चरण में ही पूरे प्रदेश में इलेक्शन होंगे। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया। निर्वाचन आयोग ने शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इन तारीखों की घोषणा की गई। बिहार चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। 243 सीटों पर कुल 7.43 करोड़ वोटर होंगे। 14 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हर बूथ पर एवरेज 818 वोटर है। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें रिजर्व है। आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। वहीं सभी दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की थी।

बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, प्रति केंद्र औसतन 818 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 76,801 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं, जबकि 13 हजार 911 शहरी क्षेत्रों में होंगे। साथ ही, 1,350 मॉडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग की टीम बीते सप्ताह पटना पहुंचे थे और तैयारियों का जायजा लिया था। अब दिल्ली से तारीखों का ऐलान किया गया। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। उसी दिन सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कर उन्हें इसकी सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंप दी गई। इसके बाद आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है और जिलेवार जानकारी जुटाई गई। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम भी शुरू किया गया है।

Bihar Election 2025 Dates। बिहार में बजा चुनावी बिगुल, 2 चरण में होंगे चुनाव,14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Khabar Digital Desk

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago