भारत•

Bihar IPS Transfer List: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS और 53 DSP अधिकारियों के तबादले

Bihar IPS Transfer List: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS और 53 DSP अधिकारियों के तबादले

डेस्क। बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 12 आईपीएस (IPS) और 53 डीएसपी (DSP) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पुलिस की कई अहम इकाइयों में हुआ बदलाव

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), साइबर क्राइम, ट्रैफिक, विशेष निगरानी इकाई, रेल पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और बिहार मानवाधिकार आयोग समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार प्रीति वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा बनाया गया है।

निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के साथ मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पंकज कुमार दराद को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) बनाया गया है। साथ ही उन्हें विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से स्थानांतरित कर एटीएस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। उनके पास अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

राजेश कुमार को एसटीएफ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

पंकज कुमार राज को रेल पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

एस. प्रेमलथा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

गरिमा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है।

शिवम धाकड़ को मधुबनी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कोमल मीणा को पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

53 DSP अधिकारियों का भी हुआ तबादला

आईपीएस अधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार ने 53 डीएसपी अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। कई जिलों और महत्वपूर्ण शाखाओं में नई तैनातियां की गई हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना देरी नई तैनाती वाले स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिम्मेदारियों का बेहतर वितरण होगा और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/chhattisgarh/cg-teachers-reappointment-till-end-of-academic-session-2026-27/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 5 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...