भारत•

बिहार MLC चुनाव 2026: 10 सीटों पर 'नंबर गेम' में NDA 9-1 से आगे, निशांत कुमार-लाजवंती झा की एंट्री तय!

बिहार MLC चुनाव 2026: 10 सीटों पर 'नंबर गेम' में NDA 9-1 से आगे, निशांत कुमार-लाजवंती झा की एंट्री तय!

पटना/खबर डिजिटल/अजीत रेनू / Bihar MLC Elections 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए सियासी बिसात बिछ गई है। 9 MLC का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है, जबकि CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक सीट पहले ही खाली है। मौजूदा समीकरण में NDA 9 सीटें जीतता दिख रहा है, सिर्फ 1 सीट राजद के खाते में जाएगी। हालांकि NDA 'क्लीन स्वीप' यानी 10-0 की रणनीति पर काम कर रहा है।

सीटों का नया गणित: JDU को नुकसान, BJP-LJP को फायदा

अभी इन 10 सीटों पर JDU-5, BJP-2, RJD-2, कांग्रेस-1 का कब्जा है। लेकिन नए समीकरण के मुताबिक जदयू को 4 सीट, भाजपा को 3 सीट, लोजपा को 1 सीट, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट और राजद को 1 सीट मिलने के आसार हैं. यानी विपक्ष को नुकसान होता दिख रहा है.
एक MLC चुनने के लिए 25 MLA चाहिए। NDA के 123 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन 41 पर सिमटा है।

JDU: निशांत कुमार तय, 5 नामों पर मंथन

JDU कोटे की 4 सीटों पर ये नाम सबसे आगे:
निशांत कुमार: CM नीतीश के बेटे। MLC बनाकर राजनीति में 'ऑफिशियल एंट्री' तय मानी जा रही। 2025 से राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय।
अंजुम आरा: मुस्लिम चेहरा। अल्पसंख्यक वोट बैंक साधने का दांव।
राजीव कुमार सिंह: तारापुर के पूर्व MLA। भूमिहार समीकरण।
प्रशांत सिंह: वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे। राजपूत वोटरों को संदेश।
ललन प्रसाद: धानुक समाज से, संगठन के पुराने नेता। EBC कार्ड।

BJP: महिला-दलित-पिछड़ा का बैलेंस, 3 नाम रेस में

BJP की 3 सीटों पर जातीय + लैंगिक संतुलन साधने की तैयारी:
लाजवंती झा: महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अभी प्रदेश महामंत्री।
संजय मयूख के बांकीपुर से विधानसभा लड़ने पर MLC का सबसे मजबूत दावा।
राजेश वर्मा: प्रदेश महामंत्री, संगठन में मजबूत पकड़।
प्रेम रंजन पटेल: पूर्व विधायक।वैश्य/तेली वर्ग से नाम पर भी चर्चा।

सहयोगी दल: 2 सीटों पर दावेदारी पक्की

LJP (रामविलास): वेद प्रकाश पांडे सबसे आगे। बाहुबली हुलास पांडे का नाम भी चर्चा में।
RLM (उपेंद्र कुशवाहा): दीपक प्रकाश का जाना तय। अभी मंत्री हैं पर किसी सदन के सदस्य नहीं।
RJD: सिर्फ 1 सीट, सुनील सिंह रिपीट होंगे?

महागठबंधन सिर्फ 1 सीट जीत पाएगा। सुनील सिंह का नाम सबसे आगे। लालू परिवार के करीबी और विधान परिषद में सरकार पर सबसे मुखर हमलावर। पार्टी उन्हें दोबारा भेजकर सदन में आक्रामक चेहरा बरकरार रखना चाहेगी।

क्या है टाइमलाइन?

8 जून: नामांकन की आखिरी तारीख
जून पहला हफ्ता: पार्टियों की आधिकारिक लिस्ट
28 जून: वोटिंग + नतीजे

सियासी मायने: 2030 की तैयारी

NDA का टारगेट: विधान परिषद में भी दो-तिहाई बहुमत। 2025 विधानसभा जीत के बाद अपर हाउस पर कब्जा।
निशांत फैक्टर: MLC बनते ही नीतीश के उत्तराधिकारी की चर्चा को बल। 2030 के CM फेस की तैयारी।
जातीय प्रयोग: JDU मुस्लिम+राजपूत+EBC, BJP महिला+वैश्य कॉम्बिनेशन आजमा रही।
विपक्ष की लड़ाई: RJD के लिए सदन में मौजूदगी बचाना चुनौती।

एक्सपर्ट बोले: "NDA 9 सीटें तो जीत ही रहा है, असली खेल नामों का है। निशांत, लाजवंती, दीपक प्रकाश – ये तीनों नाम 2025-2030 की बिहार पॉलिटिक्स तय करेंगे। सभी नाम संभावित हैं। अंतिम फैसला सम्बंधित पार्टी नेतृत्व का होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...