भारत•

BJP Victory in Bihar Election: बिहार चुनाव में भाजपा को मिली जीत से अब बदलेगा सियासी समीकरण; भाजपा लेगी 5 बड़े निर्णय

BJP Victory in Bihar Election: बिहार चुनाव में भाजपा को मिली जीत से अब बदलेगा सियासी समीकरण; भाजपा लेगी 5 बड़े निर्णय

Know take upcoming five major decisions In BJP: नई दिल्ली/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है, सभी 243 सीटों के नतीजे आने के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला, तो महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी। राज्य की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी ने 89 सीटें जीती, तो वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटों पर फतह हासिल की, एनडीए में शामिल चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास ) को 19 सीटें मिली, जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 5 सीटें मिली हैं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रही। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीद्वार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, महागठबंधन का नेतृत्व कर रही पार्टी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा, वहीं सहयोगी दल कांग्रेस को मात्र 6 सीटें हासिल हो पाई,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को 2 सीटें मिलीं. जबकि असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम सीमांचल की 5 सीटें जीतने में कामयाब हो गई, इसी तरह इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है।

बीजेपी प्रचंड बहुमत से उत्साहित
बिहार विधानसभा की जीत के बाद पीएम मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए, बिहारी गमछा उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों गर्दा उड़ा दिया। उनका यह कहना उत्साह की वह निशानी है कि मोदी-शाह युग में अभी काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भी दोनों ही नेता काफी उत्साहित नजर आए, कहा जा रहा था कि गुजरात के इन दिग्गजों की जगह पार्टी में अब कुछ नए नेताओं को आगे किया जाएगा, लेकिन अभी यह संभव नहीं दिखाई दे रहा, क्योंकि बीजेपी इनके नेतृत्व में आगे बढ़ती ही जा रही है, कई अभेघ किलों में ध्वस्त कर चुकी है, इसीलिये इनके नेतृत्व में आने वाले वक्त में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।

https://khabardigital.com/election/bihar-election-result-aimim-wins-five-seats-in-seemanchal-owaisi-impact/

बीजेपी में देखने को मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव

  1. राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द होगा चुनाव
    काफी दिनों से बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है, ऐसे में रेस में शामिल शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है, हालांकि अब एक मांग और उठ सकती है कि जिस तरह से बिहार ने बीजेपी को प्यार दिया है, तो बिहार से भी किसी नेता का नाम आगे किया जा सकता है, जिनमें सबसे प्रबल दावेदार के रुप में सांसद मनोज तिवारी का आया है। जिस तरह से बिहार की जीत के बाद पीएम मोदी के साथ वो नजर आए हैं, उससे राजनीतिक पंडित उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य को जोड़कर देख रहे हैं।
  2. बिहार चुनाव फॉर्मूला करेंगे लागू
    जिस तरह से बिहार में महिला वोटर्स ने बीजेपी को भरपूर समर्थन किया है, उसी स्ट्रेटजी पर बीजेपी काम कर सकती है। आने वाले वक्त में जिन राज्यों में चुनाव होने है, वहां पर महिला वोटर्स को तवज्जो देकर बीजेपी आगे बढ़ सकती है, खासतौर पर बंगाल में बीजेपी किसी महिला मुख्यमंत्री को उम्मीद्वार घोषित कर सकती है। हालांकि महागठबंधन में शामिल ममता बनर्जी को मात देना बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, फिर भी पिछले चुनाव में बढ़ी सीट से बीजेपी संभावनाएं खोज सकती है, और महिलाओं के लिए योजनाओं का पिटारा लाकर आधी आबादी को आकर्षित करने की योजना पर आगे बढ़ती दिखाई दे सकती है।
  3. देशभर के रणनीतिकारों का दिखेगा जमावड़ा
    बिहार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक लिस्ट तैयार की थी, अन्य राज्यों के रणनीतिकारों और जाति आधारित नेताओं को चुनाव में आगे किया था, उदाहरण के लिए यादव बहुल सीटों पर देश के एकमात्र यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के डॉ. मोहन यादव को 25 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए उतारा था, जिसका नतीजा यह हुआ कि राजद की परंपरागत वोटर्स यादव आबादी का रुख बीजेपी की तरफ हुआ, इसी तरह अन्य सीटों पर भी चुनकर अपनी-अपनी जाति से जुड़े नेताओं को लगाया गया, जिनमें ब्राह्मण, कायस्थ, कुर्मी, जाटव जैसी जातियों के नेता शामिल है, तो इसका असर साफ दिखाई दिया कि उनकी बातों से मतदाता प्रभावित हुआ, और उन जातियों के वोट भी एनडीए को मिलते दिखाई दिए, यही रणनीति अन्य जगह भी बीजेपी आजमाती नजर आ सकती है।
  4. जिताऊ उम्मीद्वारों पर रहेगा फोकस
    बिहार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जिताऊ प्रत्याशियों पर खास फोकस किया, जेडीयू के बरार सीटों पर लड़ते हुए मात्र 11 सीटों पर मात खाने वाली बीजेपी की शुरु से स्ट्रैटजी जिताऊ प्रत्याशियों पर थी। जिसका उदाहरण भजन गायिका मैथिली ठाकुर के रुप में दिखाई दिया, वो अलीनगर सीटों से अच्छे मार्जिन से जीतकर आई, जबकि उनको पार्टी में कुछ दिन पहले ही शामिल किया गया था, लेकिन पार्टी की रणनीति काम कर गई और भाजपा की हारी सीट 2025 के चुनाव में पार्टी की झोली में आ गई। इसी तरह से अन्य जगहों पर भी यही फॉर्मूला रहा, जिसे आने वाले समय में बीजेपी में ऊपरी तौर पर अन्य जगहों पर भी लागू करने से गुरैज नहीं करेगी।
  5. संघ के आए नेताओं को दी तवज्जो
    बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में संघ या आनुषांगिक संगठन से आए नेताओं की ड्यूटी काफी पहले ही लगा दी थी, जिस तरह से एमपी के संघ पृष्ठभूमि वाले नेता अजय जामवाल, वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, अरविंद भदौरिया, लोकेन्द्र पाराशर शामिल थे। अन्य प्रदेशों के संघ से आए नेताओं को भी बिहार में लगाया गया था, जिसका असर साफ दिखाई दिया कि एक कुशल और संगठित रणनीति से बीजेपी आगे बढ़ती नजर आई। कई जगहों पर जहां बीजेपी के बीच विरोधाभास दिखाई दे रहा था, वहां इन नेताओं ने समन्वय स्थापित करने में महती भूमिका निभाई तो कुल मिलाकर भाजपा आने वाले समय में इन पांच बिंदुओं को अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में अन्य रणनीतियों से इतर पार्टी में लागू कर सकती है।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 5 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...