भारत•

CG Morning News : 33 जिलों में महा जनसुनवाई, गैस सिलेंडर हुआ महंगा और सीएम साय का दौरा

CG Morning News : 33 जिलों में महा जनसुनवाई, गैस सिलेंडर हुआ महंगा और सीएम साय का दौरा

CG Morning News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रमों से लेकर महिला आयोग की पहल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमते और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन चर्चाओं में बना हुआ है।

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2:30 बजे वे राज्य स्तरीय बिहान लखपति दीदी सम्मेलन-2026 में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे, जहां होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। वही शाम 6:30 बजे रंगपंचमी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

महिला आयोग की महा जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित होगा। आयोग की इस पहल के तहत महिलाओं को मौके पर ही न्याय दिलाने का लक्ष्य बनाया गया है।

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का आयुक्त को पत्र

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर असहयोग आंदोलन के चलते किसी भी कार्यक्रम के लिए बस उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया है। एसोसिएशन ने बसों के परिवहन में हुए खर्च की राशि वापस करने की मांग भी की है।

महिला आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान महिला दिवस और महा जनसुनवाई सप्ताह से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देंगी।

गैस सिलेंडर हुआ महंगा

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में असर देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हो गया है और इसकी नई कीमत 913 रुपये कर दी गई है।

कांग्रेस का प्रदर्शन आज

रायपुर में बढ़ते अपराध और हाल ही में होली के दौरान हुई हत्या की घटना को लेकर शहर कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता गंज थाने के सामने दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे और कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...