भारत•

चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों का कब्जा, विरोध करने पर आदिवासियों को हथियार दिखाकर दी जा रही धमकी

चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों का कब्जा, विरोध करने पर आदिवासियों को हथियार दिखाकर दी जा रही धमकी

खबरडिजिटल/अंकित झारिया/उमरियापान: उमरियापान क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटगवां अंतर्गत चंदोलहार क्षेत्र की सरकारी एवं निजी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर और झोपड़ियां बनाकर निवास किया जा रहा है। बुधवार को रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा भटगवां के आदिवासी ग्रामीणों ने उमरियापान पुलिस थाना पहुँचकर कलेक्टर के नाम उमरियापान नायाब तहसीलदार इसरार खान को ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी ग्रामीणों ने मामले की जांच कर बाहरी कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी,उमरियापान थाना से एसआई भरत सिंह मार्को के साथ उमरियापान,ढीमरखेड़ा थाने का पुलिस बल और राजस्व एवं वन विभाग का अमला तैनात रहा।ग्रामसभा के आदिवासी ग्रामीणों ने सौंपें ज्ञापन में बताया कि दूसरे जिलों से आए कुछ लोग भटगवां के चंदौल क्षेत्र में आदिवासियों की निजी एवं शासकीय भूमि पर कब्जा कर जबरन झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बड़े क्षेत्र में बाड़ी लगाकर खेती का कार्य कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि को कब्जे में लिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता हैं। कुल्हाड़ी बका व अन्य हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे क्षेत्र के लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहर से आकर बसे लोंगों द्वारा पूर्व से बने क्षेत्र के देवस्थल और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थानों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे आदिवासी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।असामाजिक गतिविधियों से भटगवां, भसेड़ा और झुनकी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं।ग्रामीणों ने बताया कि पहले ये लोग जिर्री अमझर गांव में रहकर वहा भी कब्जा जमाए हुए थे। ज्ञापन में कुछ स्थानीय लोगों पर बाहरी लोगों को संरक्षण देने तथा दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। आदिवासी ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा कथित रूप से अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को हटाने की मांग की है। आदिवासी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो रूढ़िप्रथा पारंपरिक ग्रामसभा स्थायी समिति के नेतृत्व में 30 जून को कटनी कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर पारंपरिक ग्राम सभा के आदिवासी ग्रामीणों की उपस्थिति रही

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...