भारत•

*हर घर तिरंगा अभियान महापौर सहित निगम पार्षदों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडे*

*हर घर तिरंगा अभियान महापौर सहित निगम पार्षदों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडे*

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) - नगर के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान से लहराएगा। शासन निर्देशानुसार नगर में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त चलाया जा रहा है इस दौरान नगर में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की तैयारियां चल रही है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ओम शांति स्व-सहायता समूह की दीदियाँ झंडा तैयार करने के साथ ही कम दामों में नागरिकों को झण्डा मुहैया करा रही है। नगर निगम कार्यालय के बाहर समूह की महिलाओं ने झंडे के विक्रय के लिए अपना झंडा स्टॉल भी लगाया है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं पार्षदों नें मंगलवार को तिरंगा स्टॉल में पहुंचकर झंडा खरीदा और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, उमेन्द्र अहिरवार सहित अन्य जनों नें अपने अपने घरों में ध्वज फहराने हेतु झंडा खरीदा। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है, इसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विशेष रूप से अपने घर पर तिरंगा झंडा अवश्य लागाये। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायगा। सभी शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूहों के माध्यम से झंडा तैयार कराया जाकर नगर के अन्य स्थलों मे भी स्टॉल लगाकर विक्रय कराया जाएगा।*निगम कार्यालय गेट में खुला तिरंगा स्टॉल* नगर निगम कटनी कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के बाजू से स्व सहायता समूह के द्वारा तिरंगा झंडे का स्टाल लगाया गया। यह स्टॉल विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए खुला है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी से अपील करते हुए कहा है देश भक्ति को जागृत करनें के इस अभियान में नगरवासी बढ़-चढ़कर भाग लें तथा स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा क्रय कर अपनें - अपनें घरों एवं कार्यालयों में अवश्य फहराएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 5 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 18 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...