भारत•

LPG Cylinder Price Cut: 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का रेट

LPG Cylinder Price Cut: 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का रेट

डेस्क। 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती हुई है। दिल्ली और कोलकाता समेत कई शहरों में नई कीमतें लागू हो गई हैं। जानें कितनी हुई कमी और घरेलू सिलेंडर पर क्या असर पड़ा।

अगस्त महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली और कोलकाता में कितने घटे दाम?

नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 202 रुपये घटाकर 2,728 रुपये कर दी गई है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 209 रुपये सस्ता हुआ है। अब यहां इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।

लगातार दूसरे महीने मिली राहत

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है। इससे पहले जुलाई 2026 में भी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 183 रुपये से अधिक की कमी की थी। अगर जुलाई और अगस्त दोनों महीनों की कटौती को जोड़ें तो दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर कुल 385.50 रुपये सस्ता हो चुका है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होने के बावजूद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कीमतों में राहत नहीं मिली है और वे पहले की तरह ही गैस सिलेंडर खरीदेंगे।

क्या आम लोगों को मिलेगा फायदा?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के सस्ता होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत जरूर कम होगी। हालांकि आम तौर पर देखने में आता है कि सिलेंडर महंगा होने पर खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन कीमतें घटने के बाद ग्राहकों को उसी अनुपात में राहत कम ही मिलती है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा या नहीं, यह कारोबारियों के फैसले पर निर्भर करेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-rainfall-forecast-no-heavy-rain-next-4-days-flash-flood-alert-1-august-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...