भारत•

PM Modi ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, भारत बना दुनिया का पांचवां देश

PM Modi ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, भारत बना दुनिया का पांचवां देश

डेस्क। भारत ने मॉडर्न रेल परिवहन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ईंधन से यात्री ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, चीन और स्वीडन इस तकनीक का उपयोग कर चुके हैं।

89 किलोमीटर का सफर, 14 स्टेशनों पर ठहराव

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 10 कोच वाली यह ट्रेन करीब दो घंटे में सफर पूरा करेगी। इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और रास्ते में 14 स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों के लिए किराया 5 से 25 रुपये के बीच रखा गया है।

₹112 करोड़ की लागत से तैयार हुई परियोजना

इस परियोजना पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ट्रेन का डिजाइन और इंटीग्रेशन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है। वहीं, जींद में हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज और रीफ्यूलिंग की आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

जींद में बना पहला हाइड्रोजन रीफ्यूलिंग प्लांट

जींद रेलवे स्टेशन के पास देश का पहला हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग प्लांट तैयार किया गया है। यहां इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक से प्रतिदिन करीब 430 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन बनाई जाएगी। स्टेशन पर लगभग 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन स्टोर की जा सकेगी, जबकि ट्रेन में एक बार में करीब 440 किलोग्राम ईंधन भरा जाएगा।

एक बार फ्यूल भरने पर 356 किमी चलेगी

रेलवे के अनुसार, ट्रेन एक बार हाइड्रोजन भरने के बाद लगभग 356 किलोमीटर तक चल सकती है। रोजाना दो फेरे के दौरान करीब 300 किलोग्राम हाइड्रोजन की खपत होने का अनुमान है।

कैसे काम करती है हाइड्रोजन ट्रेन?

हाइड्रोजन ट्रेन में फ्यूल सेल तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली तैयार होती है, जिससे ट्रेन के मोटर चलते हैं। इस प्रक्रिया में धुएं की जगह केवल पानी और जलवाष्प निकलते हैं। इसलिए इसे पर्यावरण के लिए बेहतर तकनीक माना जाता है।

आगे 35 हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेल मंत्रालय की 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' योजना के तहत देश के विभिन्न हेरिटेज और पहाड़ी रूटों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। जिन क्षेत्रों में रेलवे का विद्युतीकरण कठिन है, वहां यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है।

हरियाणा ने फिर बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले 13 जनवरी 2015 को हरियाणा के रेवाड़ी-रोहतक रूट पर देश की पहली CNG आधारित DEMU ट्रेन शुरू हुई थी। अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी हरियाणा से ही शुरू हुई है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/india/dhar-bhojshala-jumma-namaz-supreme-court-order-update-18-july-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...