भारत•

कन्हवारा की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, युवा कांग्रेस ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

कन्हवारा की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, युवा कांग्रेस ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

कटनी खबर digital News-- जिले के विकासखंड मुड़वारा अंतर्गत ग्राम कन्हवारा वार्ड क्रमांक 13–14 की करूहा सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वर्षों से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आमजन का आवागमन बेहद कठिन हो गया है, वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।इस गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कार्यकर्ता जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक माह के भीतर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान अंशु मिश्रा ने कहा कि चुनावों में झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। पूरे जिले की सड़कें बदहाल हैं और जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर कार्यालय तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।सड़क निर्माण के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और मुड़वारा विधायक संदीप जैसवाल को भी त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय पटेल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे एवं आनंद पटेल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, पूर्व पार्षद राहुल पटेरिया, एडवोकेट मुकेश पाटकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में परखा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खात्मे पर हुई चर्चा

about 6 hours ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19-20 दिसंबर को दिल्ली में, सूरजकुंड में 27 नवंबर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला

about 7 hours ago

19 नवंबर को FICCI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 'भारत 2047' के आर्थिक विजन पर होगी चर्चा

about 8 hours ago

राहुल गांधी ने खुद को बताया सच्चा हिंदू, RSS और भाजपा पढ़ाया प्रेम का पाठ!

about 16 hours ago

टोल पार करते ही मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज! NHAI के इस नए सिस्टम से बचना हुआ मुश्किल

about 19 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्यप्रदेश

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना
मध्यप्रदेश

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...
मध्यप्रदेश

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...